
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तालिबान को सुनाई खरी-खरी
AajTak
अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में कस्बों और सीमा चौकियों पर आतंकवादी गुट के कब्जा जमाने के बीच भारत ने कहा है कि दुनिया जबरन काबुल में सत्ता में आने वाले तालिबान के शासन को वैध नहीं मानेगी.
अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में कस्बों और सीमा चौकियों पर आतंकवादी गुट के कब्जा जमाने के बीच भारत ने कहा है कि दुनिया जबरन काबुल में सत्ता में आने वाले तालिबान के शासन को वैध नहीं मानेगी. ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आठ देशों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 'कॉन्टैक्ट ग्रुप' की बैठक में बुधवार को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य उसका अतीत नहीं हो सकता. (फोटो-Getty Images) बैठक में 1996 में अफगानिस्तान पर तालिबान के पिछले कब्जे का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि दुनिया को अफगान की नई पीढ़ी को 'दबाने' की तालिबान की नीति को 'मान्यता नहीं' देनी चाहिए. भारतीय विदेश मंत्री ने तालिबान की हिंसा की आलोचना करते हुए बयान भी जारी किया है. (फोटो-Getty Images)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











