
भारतीय लड़की को नाइजीरिया के लड़के से हुआ प्यार, प्रेग्नेंसी का वीडियो किया शेयर
AajTak
चेन्नई की रहनेवाली एक लड़की को नाइजीरियन लड़के से प्यार हो गया. वे दोनों पहली बार एक ब्यूटी पेजेंट कंपटीशन के दौरान मिले थे. वे दोनों एक ही टीम में थे और उन दोनों ने साथ में कंपटीशन भी जीत लिया था. इसके बाद दोेनों के बीज नजदीकियां बढ़ने लगी. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. अब कपल पहले बच्चे के जन्म की तैयारियां कर रहा है.
सोशल मीडिया पर एक इंडियन-नाइजीरियन कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल ने बताया कि जल्द ही उनके बेटे का जन्म होने वाला है. कपल नाइजीरिया के लागोस में रहता है. कपल की पहली मुलाकात एक ब्यूटी पेजेंट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. और फिर शादी कर ली थी.
चेन्नई की रहनेवाली कल्पा और लागोस के रहनेवाले टॉमिडे अकीनीमी पहली बार साल 2015 में मिले थे. उन दोनों ने एक ब्यूटी पेजेंट कंपटीशन में हिस्सा लिया था. कंपटीशन के लिए एक लड़का और एक लड़की को पेयर किया जा रहा था. इस दौरान दोनों एक साथ आ गए. तभी से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. और दोनों ने साथ में यह कंपटीशन जीत भी लिया था.
कल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका जन्म चेन्नई में हुआ था. उनके पिता यूनाइटेड नेशन में काम करते थे. काम के सिलसिले में उन्हें पैरेंट्स के साथ केन्या शिफ्ट होना पड़ा. हालांकि, कुछ साल पहले उनके पैरेंट्स वापस इंडिया चले गए. लेकिन तब उनकी पढ़ाई चल रही थी तो वह केन्या में ही रुक गईं. पढ़ाई के दौरान ही ब्यूटी कंपटीशन में कल्पा, टॉमिडे से मिलीं.
टॉमिडे मूलरूप से नाइजीरिया के रहनेवाले हैं. लेकिन तब वह भी परिवार के साथ केन्या में ही रहते और पढ़ते थे. पहली मुलाकात के बाद ही कपल की नजदीकियां बढ़ने लगीं. धीरे-धीरे कल्पा और टॉमिडे एक-दूसरे को पसंद करने लगे. फिर कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. कपल को प्यार हो गया.
5 साल की लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. साल 2021 में कल्पा और टॉमिडे ने शादी कर ली. कपल अब टॉमिडे की फैमिली के साथ नाइजीरिया के लागोस में रहता है. कल्पा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया है कि वह प्रोजेक्ट मैनेजर और मॉडल हैं. वहीं टॉमिडे के मुताबिक, वह क्रिएटिव और डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट हैं.
अब कपल के पहले बच्चे का जन्म होने वाला है. कपल ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया है कि उनके घर एक बेटे का जन्म होने वाला है. वे दोनों खुशी के मौके को अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट करते दिखते हैं. वीडियो पोस्ट पर लोग कपल को बधाई भी देते दिख रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












