
भारतीय मूल के इस बिजनेसमैन ने पापा को गिफ्ट की 21 करोड़ की सुपरकार
AajTak
भारतीय मूल के मयूर श्री अमेरिका में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं. उनके पास दुनिया भर की लग्जरी कारें हैं. दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक बुगाटी शिरॉन अभी बमुश्किल 100 लोगों के पास है, जिनमें मयूर भी शामिल हैं.
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनियों में बुगाटी (Bugatti) का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. सुपरकार बनाने वाली इस कंपनी की कारें इतनी महंगी होती हैं कि ये कभी-कभार ही सड़कों पर देखने को मिलती हैं. इस कंपनी की एक कार बुगाटी शिरॉन (Bugatti Chiron) तो इतनी महंगी है कि दुनिया में 100 से भी कम लोगों ने इसे खरीदा है. भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेस मैन मयूर श्री (Mayur Shree) भी इन चुनिंदा 100 लोगों में से एक हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












