
भारतीय मीडिया की तारीफ कर निशाने पर आए बाइडेन, खफा हुआ अमेरिकी मीडिया तो देनी पड़ गई सफाई
AajTak
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. जो बाइडेन ने इस दौरान भारतीय मीडिया की तारीफ की थी और अमेरिका के रिपोर्टर्स की आलोचना करते हुए कहा था कि वे एक विदेशी लीडर के सामने मुद्दे से भटक रहे थे और अपनी बात के प्वाइंट पर नहीं आ पा रहे थे. पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा खत्म हो चुका है और अब व्हाइट हाउस ने भी अमेरिकन मीडिया को मनाने की पहल की है.
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी. जो बाइडेन ने इस दौरान भारतीय मीडिया की तारीफ की थी और अमेरिका के रिपोर्टर्स की आलोचना करते हुए कहा था कि वे कई बार विदेशी नेता के सामने मुद्दे से भटक जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिकन मीडिया की तुलना में भारतीय मीडिया का आचरण ज्यादा बेहतर है. पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा खत्म हो चुका है और अब व्हाइट हाउस ने अमेरिकी मीडिया में सफाई पेश की है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.









