
'भारतीय महिला सरबजीत और उनके पति को न सताया जाए...', लाहौर हाईकोर्ट ने पुलिस एक्शन पर लगाई रोक
AajTak
पाकिस्तान की लाहौर हाई कोर्ट ने पुलिस को भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और उनके पति नासिर हुसैन को परेशान न करने का आदेश दिया है. कौर ने इस महीने इस्लाम कबूल कर हुसैन से निकाह किया था. दोनों ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पुलिस जबरन शादी खत्म कराने का दबाव बना रही है.
पाकिस्तान की लाहौर हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर और उनके मुस्लिम पति नासिर हुसैन को पुलिस की कथित 'हैरासमेंट' से बड़ी राहत दी. अदालत ने पुलिस को साफ निर्देश दिया कि वे दंपति को परेशान न करें और किसी भी तरह का दबाव न बनाएं.
48 वर्षीय सरबजीत कौर इस महीने की शुरुआत में गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए करीब 2,000 सिख श्रद्धालुओं के साथ वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान पहुंची थीं. 13 नवंबर को जब सभी तीर्थयात्री भारत लौटे, तो कौर नहीं मिलीं, जिसके बाद उनका मामला चर्चा में आया.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर दोस्ती, धार्मिक यात्रा का बहाना... 48 साल की सरबजीत PAK जाकर बनी नूर हुसैन, रचाया निकाह
लाहौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया कि पाकिस्तान पहुंचने के एक दिन बाद, यानी 4 नवंबर को कौर ने इस्लाम अपनाया और अपना नाम नूर रखकर शेखुपुरा के रहने वाले नासिर हुसैन से निकाह कर लिया. बताया गया कि जब बाकी श्रद्धालु उसी दिन ननकाना साहिब पहुंचे, कौर हुसैन के साथ शेेखुपुरा चली गईं.
कपल ने लाहौर हाऊकोर्ट से मांगी थी राहत

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








