
भारतीय महिला के हैंडबैग में मिली ये छोटी चीज, अमेरिकी एयरपोर्ट पर 8 घंटे तक रोका, छूट गई फ्लाइट
AajTak
अमेरिका के एक एयरपोर्ट पर एक इंडियन एंटरप्रेन्योर महिला को 8 घंटे तक हिरासत में रखा गया. क्योंकि सुरक्षाकर्मियों को उनके बैग से मोबाइल को चार्ज करने वाला एक पावर बैंक मिला था.
अमेरिकी एयरपोर्ट पर में कपड़े उतारे गए, शौचालय जाने की अनुमति नहीं थी, न ही किसी को कॉल कर सकती थी. मुझे 8 घंटे तक हिरासत में रखा गया. ये आपबीती एक भारतीय महिला ने सुनाई. इतना सबकुछ उसके साथ सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि उसके पास एक पावर बैंक था.
एक भारतीय उद्यमी ने बताया कि उसे अमेरिका की पुलिस और एफबीआई ने अमेरिका के एक हवाई अड्डे पर आठ घंटे तक हिरासत में रखा. श्रुति चतुर्वेदी नाम की महिला ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर अपनी आपबीती सुनाई.
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई शारीरिक जांच श्रुति ने बताया कि इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गई. महिला उद्यमी ने आरोप लगाया कि एक पुरुष अधिकारी ने कैमरे की निगरानी में उसकी शारीरिक जांच की और उन्हें इन आठ घंटों के दौरान शौचालय का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं दी गई.
हैंडबैग में मिला था पावर बैंक उन्होंने कहा कि उनकी तलाशी इसलिए ली जा रही थी. क्योंकि उसके हैंडबैग में एक पावर बैंक था. उसे अलास्का के एंकोरेज हवाई अड्डे पर सुरक्ष कर्मियों ने 'संदिग्ध' माना था.
एक्स पर सुनाई अपनी आपबीती एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था - कल्पना कीजिए कि पुलिस और एफबीआई द्वारा आपको 8 घंटे तक हिरासत में रखा जाए. फिर हास्यास्पद चीजों के बारे में पूछताछ की जाए, कैमरे पर एक पुरुष अधिकारी द्वारा शारीरिक जांच की जाए, गर्म कपड़े, मोबाइल फोन, पर्स उतार लिए जाएं. फिर ठंडे कमरे में रखा जाए, शौचालय का उपयोग करने या एक भी फोन कॉल करने की अनुमति न दी जाए और आपकी फ्लाइट छूट जाए. यह सब सिर्फ इसलिए क्योंकि एयरपोर्ट सुरक्षा ने आपके हैंडबैग में पावरबैंक को 'संदिग्ध' पाया है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे कल्पना करने की जरूरत नहीं है, सबसे बुरे 7 घंटे पहले ही बीत चुके हैं और हम सभी जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











