
भारतीय मर्द डेटिंग में फेल हैं? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ने मचाया बवाल
AajTak
उनके मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी हैं जो भारतीय मर्दों को डेटिंग के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में मर्द आमतौर पर फ्लर्ट नहीं करते, बल्कि मजाकिया अंदाज में बातें करते हैं वहीं, भारत में लोग काफी दोस्ताना व्यवहार करते हैं लेकिन चीजें बहुत तेजी से बढ़ती हैं.
क्या भारतीय मर्दों को डेट करना नहीं आता? इस सवाल पर ऑस्ट्रेलियाई पॉडकास्टर ब्री स्टील ने जब चर्चा की, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. ब्री स्टील, जो 2023 से भारत में यात्रा कर रही हैं, भारत और ऑस्ट्रेलिया में डेटिंग के अनुभवों की तुलना को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
उनके मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी हैं जो भारतीय मर्दों को डेटिंग के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए. उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में मर्द आमतौर पर फ्लर्ट नहीं करते, बल्कि मजाकिया अंदाज में बातें करते हैं. वहीं, भारत में लोग काफी दोस्ताना व्यवहार करते हैं लेकिन चीजें बहुत तेजी से बढ़ती हैं.
उन्होंने एक घटना शेयर करते हुए बताया की जब एक पार्टी में एक भारतीय शख्स ने उनसे फ्लर्ट करना शुरू किया और अचानक उनका हाथ पकड़ लिया. ब्री का कहना है ऐसा ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं होता.
देखें वीडियो
ब्री ने मुंबई में एक डेटिंग इवेंट का भी अनुभव शेयर किया, जहां शुरुआत में महिलाएं सिर्फ महिलाओं से और पुरुष केवल पुरुषों से बातचीत कर रहे थे.
इसके बाद, उन्होंने यह भी कहा कि भारत में डेटिंग का कल्चर फिल्मों से बहुत प्रभावित लगता है. यहां डेटिंग का अनुभव ऐसा लगता है जैसे लोग फिल्मों में जो देखते हैं, वैसा ही करने की कोशिश करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











