
भारतीय भाषाओं के लिए देशी Koo ने लॉन्च किया ये खास फीचर, पढ़ें क्या है खास
AajTak
देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo ने एक नए फीचर की घोषणा की है. इस फीचर का नाम Koo ने Talk to Type रखा है. इससे यूजर बिना टाइप किए बस बोलकर अपने विचारों को इस प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं. ये उन सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा जो Koo पर फिलहाल उपलब्ध है.
देशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo ने एक नए फीचर की घोषणा की है. इस फीचर का नाम Koo ने Talk to Type रखा है. इससे यूजर बिना टाइप किए बस बोलकर अपने विचारों को इस प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं. ये उन सभी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा जो Koo पर फिलहाल उपलब्ध है. Koo ने कहा ये उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा जिन्हें लोकल भाषा टाइप करने में दिक्कत होती है. वो बोल कर अपनी भाषा में टाइप कर सकते हैं. Koo को पिछले महीने काफी लोकप्रियता मिली थी जब भारत सरकार के कई मंत्रियों ने इसपर अपना अकाउंट बनाया था. भारत सरकार के पिछले साल दिए गए चैलेंज आत्मनिर्भर भारत में Koo ऐप विनर बना था. Koo के को-फाउंडर Mayank Bidawatka ने कहा है ये फीचर भारत के क्रिएटर्स को ध्यान में रख कर बनाया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












