
'भारतीय पायलट के हिरासत की बात झूठी...', पाकिस्तान ने फाइटर प्लेन गिराए जाने पर बोला अर्धसत्य
AajTak
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में तबाही मचा दी. पाकिस्तान के कई सैन्य अड्डों को क्षति पहुंचाई गई और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिरा दिया गया. अब पाकिस्तान ने कबूला है कि भारत के साथ झड़प में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा और भारतीय पायलट को हिरासत में लेने की बात झूठी है.
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत नौ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई हुई, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए; इनमें पुलवामा हमले से जुड़े यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रौफ और मुदस्सिर अहमद शामिल थे, और पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को नुकसान पहुंचा, जिसके चलते पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए सहमत हुआ.
अब रविवार देर रात पाकिस्तान के नौसेना, एयरपोर्स और सेना के अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना है कि भारत के साथ भिड़ंत में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा है.
हालांकि, पाकिस्तान की ओर से यह नहीं बताया गया है कि किस विमान को नुकसान पहुंचा या उसका नाम क्या है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पाक सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 'ऑपरेशन बुनयान-उल-मर्सूस' की कार्यवाही और निष्कर्ष पर आधारित थी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान के एक विमान को मामूली क्षति पहुंची है. हम उसके बारे में विस्तृत जानकारी शेयर नहीं कर सकते'.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में सरगोधा, नूर खान समेत ये पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने हुए तबाह, सैटेलाइट तस्वीरें दे रहीं गवाही

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









