
भारतीय दूतावास में तोड़फोड़ पर बोला US, सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं
AajTak
अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजनयिक सुविधाओं पर हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा कभी भी विरोध का स्वीकार्य रूप नहीं है.
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका देश में राजनायिक मिशनों और राजनयिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. मंगलवार को एक समाचार सम्मेलन में, अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजनयिक सुविधाओं पर हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा कभी भी विरोध का स्वीकार्य रूप नहीं है.
उन्होंने कहा "हमारे वियना कन्वेंशन दायित्वों के अनुरूप, विभाग संघीय, राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ समन्वय सहित सभी उचित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि इन सुविधाओं और उनके भीतर काम करने वाले राजनयिक व्यक्तियों की रक्षा की जा सके."
वह वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर हिंसक विरोध और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. पिछले हफ्ते, खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने यहां भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया और हिंसा भड़काने की कोशिश की और यहां तक कि देश के दूत को धमकी भी दी, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समय पर हस्तक्षेप ने उन्हें संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोक दिया.
कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था. भारत ने इस घटना पर नई दिल्ली में अमेरिकी प्रभारी डी'एफ़ेयर के साथ अपना "कड़ा विरोध" दर्ज किया और अमेरिकी सरकार से ऐसी घटनाओं को समय रहते रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा. पटेल ने कहा "हम हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजनयिक सुविधाओं पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की निंदा करते हैं. हिंसा या हिंसा का खतरा कभी भी विरोध का स्वीकार्य रूप नहीं है.” उन्होंने कहा, "पत्रकारों के खिलाफ हमले कभी भी स्वीकार्य नहीं हैं और हम सिर्फ अपना काम कर रहे मीडिया के किसी सदस्य के खिलाफ हिंसा की किसी भी घटना और किसी भी राजनयिक सुविधा के खिलाफ हिंसा या तोड़फोड़ की किसी भी घटना की निंदा करते हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









