
भारतीय कारोबारी को अपने 4 भाइयों को देने होंगे 2000 करोड़ और अरबों की प्रॉपर्टी, US कोर्ट ने सुनाया फैसला
AajTak
एक अमेरिकी अदालत ने भारतीय मूल के पांच भाईयों से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाया है. 21 साल तक कोर्ट मेंचले इस मामले में जजों ने हरेश जोगानी को अपने भाईयों को 2000 करोड़ रुपये देने और अरबों की प्रॉपर्टी का आपस में बंटवारा करने का आदेश दिया है.
अमेरिका में लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने भारतीय मूल के पांच भाइयों से जुड़े कानूनी विवाद मामले में 21 साल बाद अपना फैसला सुनाया है और हर्जाने के तौर पर अरबों डॉलर की भारी भरकम धनराशि तथा संपत्ति के बंटवारे का आदेश जारी किया है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला 21 साल पुराने भूमि विवाद में आया था जिसमें हरेश जोगानी को अपने चार भाइयों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का हर्जाना देने और दक्षिणी कैलिफोर्निया में अपनी संपत्ति साम्राज्य के शेयरों का बंटवारा करने का आदेश दिया गया.
17000 अपार्टमेंट का होगा बंटवारा
संपत्ति की बात करें तो अरबों अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के लगभग 17,000 अपार्टमेंट शामिल हैं. मुकदमा 2003 में दायर किया किया गया था जिसका निपटारा अंततः जूरी द्वारा अरबों के भुगतान और संपत्ति के बंटवारे के फैसले के साथ हुआ. लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में 18 अपीलें दायर हुई, वकीलों की पीढ़ियों और पांच न्यायाधीशों ने इस दौरान मामले की सुनवाई की.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट में पहुंचा एलन मस्क की सैलेरी का मुद्दा, जज ने रद्द किया पैकेज
मुकदमा इस आरोप पर शुरू हुआ कि हरेश जोगानी ने अपने भाई-बहनों के साथ लंबे समय से चली आ रही पार्टनरशिप को तोड़ दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दंडात्मक हर्जाने पर सुनवाई सोमवार के लिए सूचीबद्ध है, और कहा जा रहा है कि कि मौजूदा 2,000 करोड़ रुपये के जुर्माने में बढ़ोतरी भी हो सकती है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









