
भारतीय कंपनी ने रूस से खरीदा कोयला, चीन को यूं हुआ फायदा!
AajTak
भारत की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने रूस से कोयले के आयात के लिए युआन में भुगतान किया है. युआन चीन की करेंसी है. कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सौदों के लिए भुगतान का यह तरीका अब सामान्य हो सकता है.
भारत की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट रूस से कोयले का आयात कर रही है. इसके लिए कंपनी ने चीन की करेंसी युआन में भुगतान किया है.
इंडियन कस्टम्स विभाग के एक दस्तावेज की समीक्षा करने के बाद रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.
भुगतान करने का एक तरह का दुर्लभ तरीका है लेकिन कारोबारियों का कहना है कि अब यह तरीका सामान्य हो सकता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अल्ट्राटेक रूस की कोयला उत्पादक कंपनी एसयूईके (SUEK) से 157,000 टन कोयले का आयात कर रही है. यह कोयला रूस के पूर्वी बंदरगाह वानिनो से एमवी मंगस जहाज से भारत आ रहा है.
यह खेप 172,652,900 युआन (2.581 करोड़ डॉलर) की है.
इस मामले से वाकिफ दो सूत्रों का कहना है कि रूस की कंपनी SUEK की दुबई यूनिट ने यह सौदा किया है. अन्य कंपनियों ने भी युआन में भुगतान कर रूस के कोयले के ऑर्डर दिए थे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










