
भारतीयों की मिसाल दे पाकिस्तानी राजनयिकों पर क्यों भड़के इमरान खान?
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने राजनयिक अधिकारियों के रवैये से इतने दुखी हैं कि उन्हें कहना पड़ रहा है कि भारतीय राजनयिक ज्यादा अच्छे हैं. इमरान खान ने भारतीय दूतावसों के स्टाफ को ज्यादा सक्रिय, अपने भारतीय नागरिकों को बेहतर सेवा मुहैया कराने वाला बताते हुए पाकिस्तानी दूतावासों के कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय राजनयिकों की मिसाल देते हुए पाकिस्तानी राजनयिकों को फटकार लगाई है. इमरान खान ने भारतीय दूतावासों के स्टाफ को 'ज्यादा सक्रिय', अपने भारतीय नागरिकों को 'बेहतर सेवा' मुहैया कराने वाला बताते हुए पाकिस्तानी दूतावासों के कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की. (फोटो-Getty Images) एक समाचार एजेंसी के मुताबिक इमरान खान ने दुनियाभर के विभिन्न देशों की राजधानियों में तैनात पाकिस्तानी राजदूतों के साथ वर्चुअल मीटिंग में उनको जमकर फटकार लगाई. प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी राजनयिक अफसरों को उदासीन रवैये अपनाने और खासकर मिडिल ईस्ट में नियमित सेवाओं में अनावश्यक देरी करने वाला बताया. (फोटो-Getty Images)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









