
'भाई-बहन 2, इन IIT से हो पढ़ा, खाते में आते हों 30 लाख', देखें शादी की शर्तें
AajTak
शादी के एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इस विज्ञापन में शादी के लिए कई अजीबोगरीब डिमांड्स रखी गई हैं. इनमें शादी के लिए इच्छुक इंसान के परिवार के 2 से ज्यादा भाई-बहन ना होने से लेकर IIT से पढ़ाई और 30 लाख की सालाना इनकम की डिमांड रखी गई है.
सोशल मीडिया पर एक शादी का विज्ञापन वायरल हो रहा है. इसमें पार्टनर के लिए अजीबोगरीब शर्तें रखी गई हैं. जैसे होने वाले पार्टनर के 2 से ज्यादा भाई-बहन ना हों, सलाना सैलरी 30 लाख से कम ना हो, कद 5.7 से 6 फीट के बीच हो. अब इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. खास बात यह भी है कि कुछ लोग इस डिमांड को जायज भी ठहरा रहे हैं.
हालांकि, वायरल विज्ञापन में यह साफ नहीं है कि यह डिमांड किसी लड़के की तरफ से की गई है या लड़की की तरफ से. लेकिन ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में इसे लड़की की ही डिमांड समझ रहे हैं.
वायरल विज्ञापन में बताए गए शर्तों में सबसे पहला उम्र को लेकर है. रिश्ता के लिए अवेदन करनेवाले का जन्म जून 1992 से पहले ना हुआ हो. दूसरी शर्त उनके एजुकेशन को लेकर है. उनके पास MBA, MTech, MS या PGDM की डिग्री जरूर होनी चाहिए. और यह डिग्री खास इंस्टीट्यूट से होनी चाहिए.
खास बात यह है कि इस विज्ञापन में इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट भी दी गई है. इसमें इंजीनियरिंग के लिए 7 IIT- बॉम्बे, खड़गपुर, मद्रास, कानपुर, दिल्ली, रूड़की और गुवाहाटी को जगह मिली है. इसके अलावा सात NIT, चार IIIT, IISc बैंग्लोर, BITS Pilani, DTU, NSIT, Jadavpur University (Calcutta) को जगह मिली है.
वायरल विज्ञापन में बताया गया है कि कुछ खास कॉलेज से MBA करनेवालों को भी पार्टनर बनने का मौका मिल सकता है. लिस्ट में 6 IIM, FMS, IIFT, ISB, JBIMS, MDI, NITIE, SP Jain, SJMSOM और XLRI को शामिल किया गया है. इसके बाद सैलरी को लेकर भी डिमांड जाहिर की गई है. आवेदक कॉर्पोरेट जॉब करता हो और उसकी सलाना इनकम 30 लाख से कम नहीं होनी चाहिए.
विज्ञापन में यह भी साफ किया गया है कि आवेदक दिल्ली या एनसीआर का ही रहनेवाला हो. आवेदक की फैमिली छोटी हो. 2 से ज्यादा भाई बहन ना हो. इसके अलावा यह भी बताया गया है कि वैसे आवेदकों को प्रेफरेंस दिया जाएगा जिसका पूरा परिवार शिक्षित होगा. आवेदक की लंबाई भी 5’7’’ से 6’ फीट के बीच होनी चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












