
भाइयों को डूबता देख बहन ने लगा दी छलांग, सभी बच गए, लेकिन लड़की ने गंवा दी जान
AajTak
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में नहर में अपने भाइयों को बचाने में 11 साल की बहन की जान चली गई. लड़की ने नहर में भाइयों को डूबते हुए देखकर छलांग लगा दी. उन तीनों की तो जान बच गई, लेकिन तेज बहाव के कारण लड़की डूब गई.
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मेंढा नहर में पांच बच्चे डूब गए. हालांकि इनसे में से चार बच्चों को बचा लिया गया लेकिन एक लड़की की डूबने से मौत हो गई. घटना सवली तहसील के अस्वला की है.
बताया जा रहा है कि ये बच्चे अपनी मां के साथ कपड़े धोने के लिए नहर के पास गए थे, उसी दौरान चार बच्चे नहर में नहाने के लिए उतरे, लेकिन पानी का प्रवाह तेज होने के कारण चारों बच्चे डूबने लगे.
अपने भाई-बहनों को डूबता हुए देखकर उनको बचाने के लिए 11 साल की काजल मक्केवार ने नहर में छलांग लगाई, लेकिन वो भी पानी के तेज धार में बहने लगी.
वहां मौजूद लोगों का शोर सुनकर वहां से गुजर रहे एक मजदूर ने तुरंत नहर में छलांग लगाई और बड़ी ही जांबाजी से 4 बच्चों को सही सलामत नहर से बाहर निकाल लिया. हालांकि, इस दौरान अपने भाइयों को बचाने गई काजल की डूबने से मौत हो गई.
ये सभी बच्चे 8 से 13 साल के थे. इसमें से 7वीं में पढ़ने वाला रोहित, 5वीं क्लास में पढ़ने वाला अनिल मेडपल्लीवार, और 8वीं क्लास में पढ़ने वाला राहुल शामिल है.
हालांकि 5वीं क्लास में पढ़ने वाली काजल मक्केवार पानी के तेज बहाव में बह गई और उसे नहीं बचाया जा सका. फ़िलहाल काजल का शव बरामद नहीं हुआ है और पुलिस इसके लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









