
'भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी ये जीत', PM मोदी ने महिला विश्व कप जीतने पर दी टीम इंडिया को बधाई
AajTak
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पहली बार इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब जीत लिया है. पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में शेफाली वर्मा के 87 रन, दीप्ति शर्मा के 58 रन और फिर दीप्ति के 5 विकेट ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये जीत आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












