
भरी बारात के सामने दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन को कर दिया प्रपोज...
AajTak
पहली शादी के दौरान दूल्हे के खास दोस्त ने दुल्हन से प्यार का इजहार किया. जिससे सभी चौंक गए. बाद में दुल्हन ने उसी से शादी भी कर ली.
एक इवेंट प्लानर लड़की ने अपने रिलेशनशिप को लेकर चौंकानेवाला खुलासा किया है. डेसीरी व्हाइट ने बताया कि कैसे पहली शादी के दौरान 'बेस्ट मैन' ने एक अजीबोगरीब स्पीच दिया. बता दें कि शादी के दौरान दूल्हे अपने सबसे खास साथी को बेस्ट मैन बनाता है.
डेसीरी व्हाइट ने बताया कि पहली शादी के एक साल बाद उसका तलाक हो गया. फिर लड़की ने उस बेस्ट मैन से ही शादी कर ली.
अमेरिका की रहने वाली 32 साल की डेसीरी व्हाइट ने अपने एक्स-हस्बैंड के साथ साल 2010 में शादी की थी. ब्रायंट व्हाइट शादी में दूल्हे का 'बेस्ट मैन' बना था.
लेकिन जब डेसीरी और उसके एक्स-हस्बैंड की शादी हो रही थी, तब ब्रायंट बेस्ट मैन का स्पीच दे रहा था. इस दौरान उसने कहा कि वो डेसीरी से हमेशा से प्यार करता आता है. नए जोड़े के सामने ही उसने कह दिया कि डेसीरी को उसके साथ होना चाहिए.
तब डेसीरी ने ब्रायंट को छोड़कर एक्स-हस्बैंड के साथ ही शादी रचाई थी. लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद ब्रायंट, डेसीरी के पास गया और अपना प्यार जताया.
साल 2012 में डेसीरी और ब्रायंट ने शादी कर ली. और अब दोनों के चार बच्चे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












