
भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की बहन ने की ED की मदद, भारत सरकार को मिले 17 करोड़ रुपए
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) से उसकी बहन पूर्वा मोदी (Purva Modi) की मदद से 17.25 करोड़ रुपये वसूल कर लिए हैं. यह राशि यूके बैंक अकाउंट से भारत सरकार के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) से उसकी बहन पूर्वा मोदी (Purva Modi) की मदद से अपराध के 17.25 करोड़ रुपये वसूल कर लिए हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB Scam) धोखाधड़ी मामले में पूर्वा मोदी और उनके पति मयंक मेहता के नाम को क्लीयरेंस मिलने के कुछ महीने बाद ऐसा हुआ है. नीरव मोदी 13,500 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है और फिलहाल लंदन की जेल में बंद है.
ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










