
'भगवान राम पसंद नहीं', वायरल हुआ राजामौली का पुराना पोस्ट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
AajTak
एसएस राजामौली ने 2011 में ट्वीट किया था कि उन्हें लॉर्ड राम पसंद नहीं, कृष्ण फेवरेट हैं. ये पुराना पोस्ट अब चर्चा में आ गया है. राजामौली ने 'वराणसी' लॉन्च इवेंट पर भी हनुमान जी को लेकर गुस्से वाले कमेंट्स से विवाद गहरा दिया था. ऐसे में यूजर्स उनकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं.
एसएस राजामौली मायथोलॉजी और हिस्ट्री पर बिग बजट हिट फिल्में बनाते हैं. वो अक्सर अपनी स्पिरिचुअलिटी और भगवान पर खुलकर बात करते हैं, जिससे विवाद हो जाता है. हाल ही में उनका पुराना ट्वीट फिर सुर्खियों में आ गया, जहां उन्होंने बताया था कि उनका फेवरेट भगवान कौन है. हैरानी की बात ये है कि वो श्रीराम नहीं हैं, जिनपर उन्होंने फिल्में बनाई हैं, और बना रहे हैं.
भगवान राम नहीं तो कौन पसंद है?
ये बात 2011 की राम नवमी पर हुई थी. एक फैन के पोस्ट का जवाब देते हुए राजामौली ने कहा था कि उन्हें भगवान राम पसंद नहीं, बल्कि भगवान कृष्ण सभी अवतारों में उनका फेवरेट हैं. वो टाइम पर ये बस पर्सनल पसंद लगी, कोई बड़ी बात नहीं. अब राजामौली का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 'वराणसी' है, जो रामायण की मायथोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें महेश बाबू रुद्र बने हैं, जो भगवान राम से इंस्पायर्ड है. पुराना एक्स पोस्ट अब विवाद का सबब बन गया है.
एक फैन के राम नवमी विश करने पर राजामौली ने अपने उस ट्वीट (अब X)में लिखा था- "लेकिन मुझे कभी भगवान राम पसंद नहीं आए. भगवान कृष्ण हमेशा से मेरे पसंदीदा अवतार रहे हैं.''
ग्लोबट्रॉटर इवेंट पर फिर की वही बात
14 साल बाद, नवंबर 2025 में हैदराबाद के ग्लोबट्रॉटर इवेंट पर 'वराणसी' टीजर लॉन्च के दौरान टेक्निकल गड़बड़ी हो गई. राजामौली इमोशनल हो गए और बोले कि उन्हें भगवान पर ज्यादा भरोसा नहीं. उन्होंने कहा- ये मेरे लिए इमोशनल मोमेंट है. मैं भगवान में विश्वास नहीं करता. मेरे पापा आए और बोले हनुमान जी सब संभाल लेंगे. लेकिन ये क्या तरीका है? सोचकर गुस्सा आ रहा है. मेरी वाइफ को भी हनुमान जी बहुत पसंद हैं, वो उनसे बातें करती हैं जैसे दोस्त हों. पापा के कहने पर भी गुस्सा आया.

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन, डांसर शक्ति मोहन और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ने हाल ही में मुंबई में अपने शानदार तीन मंजिला पेंटहाउस की झलक दिखाई. तीनों सितारों की मेहनत से बना ये घर लगभग 400 पौधों से भरा हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि तीनों बहनें फिलहाल इस ग्रैंड अपार्टमेंट में नहीं रहतीं. ये घर सिर्फ उनके माता-पिता के लिए है.












