
भगवान कार्तिकेय की पहाड़ी पर कहां से आई दरगाह... क्या मदुरै दीपम विवाद की पटकथा 700 साल पहले लिखी गई थी
AajTak
तमिलनाडु के मदुरै के पास तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का स्थल है, जहां कार्तिगई दीपम की परंपरा सदियों से चली आ रही है. यहां सिकंदर शाह की दरगाह भी स्थित है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रही है.
तमिलनाडु के मदुरै से 10 किमी दूर है तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी. तमिल और आगम शास्त्र की मानें तो यह पहाड़ी तमिलों के भगवान और शिवपुत्र कार्तिकेय के छह निवासों में से एक है. यहां पर सदियों से कार्तिगाई दीपम की परंपरा चलती आ रही है, जिसमें इस पहाड़ी और यहां भगवान मुरुगन से संबंधित स्थलों पर दीप जलाने की परंपरा रही है.
कार्तिगई दीपम विवा, दीपतून और दरगाह
इस पहाड़ी पर एक दरगाह भी है, जिसे सिकंदर बादुशाह की दरगाह कहते हैं. बीते 3-4 दशक पहले तक तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी हिंदू-मुस्लिम एकता की साझी विरासत का प्रतीक थी, लेकिन अब कार्तिगई दीपम को लेकर विवाद सामने आने लगे हैं. प्रमुख विवाद यहां दरगाह के पास स्थित एक दीपतून (दीप स्तंभ) को लेकर है, और यह विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका है.
यह पहाड़ी सिर्फ हिंदू तीर्थ के रूप में नहीं पहचानी जाती है, बल्कि यहां जैन संस्कृति के चिह्न भी मिलते हैं. लेकिन सवाल उठता है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दरगाह का इतिहास कितना पुराना है और इसकी मान्यता कहां से शुरू हुई.
माबार सल्तनत तक जाता है इतिहास

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









