
बड़े बेटे को ज्यादा प्यार करती थी मां, छोटे ने उठाया खौफनाक कदम! पहुंचा जेल
AajTak
एक लड़के ने अपनी मां के ही सामने बड़े भाई की हत्या कर दी. बड़े भाई की उम्र 22 साल थी. आरोपी लड़के की मां ने बताया कि उनके बेटे ने आखिर अपने भाई को क्यों मारा है.
एक लड़के ने अपने ही भाई के साथ वो किया है, जो उसके परिवार ने कभी नहीं सोचा था. वो रसोई से चाकू लेकर आया और मां के सामने ही अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने भाई के सीने और गर्दन पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. 20 साल का आरोपी लड़का अभी जेल में है. उसका नाम टेलर लिंडले है. वहीं मृतक लड़के का नाम कैमरन लिंडले है. वो 22 साल का था. इस घटना को घर के गार्डन में अंजाम दिया गया है. मामला ब्रिटेन के वेल्स का है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, कैमरन को गंभीर रूप से घायल होने के बाद इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया गया था लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अब गुरुवार को टेलर को बिना रिहाई की अपील के कम से कम 18 साल जेल की सजा के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. अब पैरोल बोर्ड ये तय करेगा कि वो जेल से बाहर आने पर बाकी लोगों के लिए खतरा होगा या नहीं. हालांकि जज थॉमस का कहना है कि टेलर के मामले में ये हो सकता है कि उसे रिहा करना कभी सुरक्षित न रहे.
हमेशा दिया करता था धमकी
अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि टेलर का व्यवहार कभी ठीक नहीं रहा. वो हमेशा ही बड़े भाई को मारने की धमकी दिया करता था. उसके बड़े भाई को घर पर सब 'गोल्डन चाइल्ड' बोलते थे. उसकी मां भी उसे काफी प्यार करती थी. इनकी मां का कहना है कि टेलर को कैमरन से जलन होती थी. अभियोजन पक्ष का कहना है कि टेलर और कैमरन का नाम चाइल्ड प्रोटेक्शन रजिस्टर में दर्ज था. इन्हें एक साथ फोस्टर पैरेंट्स (वो पैरेंट्स जिन्होंने बच्चे को जन्म नहीं दिया लेकिन देखभाल करते हैं) के पास भेजा गया. कोर्ट में बताया गया कि बीते साल 8 सितंबर को पूरा परिवार घर पर मिलने के लिए एकत्रित हुआ था.
घर में चला हॉरर ड्रामा
जब शाम के साढ़े छह बजे सभी लोग घर से चले गए, तब टेलर और कैमरन को अपनी मां के साथ डिनर करना था. उस वक्त टीवी पर न्यूज चल रही थी. तभी इन लोगों की मां ने टेलर को रसोई से सबसे बड़ा चाकू ले जाते देखा. वो कैमरन के पास गया और उसे चाकू मार दिया. वो लगातार हमला कर रहा था और कैमरन खुद को बचाने की कोशिश. इनकी मां ने दोनों को अलग करने की कोशिश की. टेलर कैमरन के पीछे भागा. जब पुलिस ने टेलर को गिरफ्तार किया, तो उसके हाथों पर खून लगा हुआ था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












