
ब्लैक बॉक्स कैसे नष्ट हो सकता है? बारामती हादसे पर अजित पवार के बेटे जय ने भी उठाए सवाल
AajTak
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद उनके बेटे जय पवार ने हादसे की निष्पक्ष जांच और VSR वेंचर्स पर बैन की मांग की. ब्लैक बॉक्स डेटा और संभावित लापरवाही पर सवाल उठे हैं.
पिछले दिनों महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की एक प्लेन हादसे में मौत हो गई. अब इस हादसे पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. अजित के छोटे बेटे जय पवार ने बुधवार को उन 'संभव गंभीर कमियों' की पूरी जांच की मांग की है, जिनकी वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट का ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब या नष्ट नहीं हो सकता.
जय पवार ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी बैन लगाने की मांग की, जो एविएशन कंपनी है और जिसने 28 जनवरी को बारामती एयरस्ट्रिप के पास क्रैश हुए दुर्भाग्यपूर्ण लियरजेट 45XR प्लेन को ऑपरेट किया था.
पवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "ब्लैक बॉक्स आसानी से खराब नहीं हो सकता. महाराष्ट्र के लोगों को क्रैश का साफ और पूरा सच जानने का हक है."
जय ने की कई मांगें...
VSR एविएशन फर्म पर बैन लगाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा, "एयरक्राफ्ट फर्म की संभावित गंभीर कमियों और गड़बड़ियों की डिटेल्ड जांच डिटेल्ड और बिना किसी भेदभाव के की जानी चाहिए."
उनका यह बयान महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार और NCP के नेताओं के चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस से मिलने और प्लेन क्रैश की CBI जांच की मांग करने के एक दिन बाद आया है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









