
ब्लेड मारकर की दोस्त की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर शव को कुएं में फेंका
AajTak
Pune News: आरोपी युवक ने अपने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा और फिर उसके शव को कुएं में फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने एक सोसाइटी में घुसकर चोरी करने की कोशिश की. हालांकि तब तक वहां के रहवासियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पुणे के पिंपरी-चिंचवड से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. नशे में हुई बहस के चलते एक युवक ने अपने दोस्त की ब्लेड मारकर हत्या कर दी. इसके बाद मृतक का प्राइवेट पार्ट काटकर शव को कुएं में फेंक दिया. आरोपी ने दोस्त की हत्या के बाद एक सोसाइटी में घुसकर चोरी करने की कोशिश की. हालांकि, नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस ने बताया कि मृतक गणेश भगवान रोकड़े, आरोपी अभिषेक और उसका नाबालिग साथी दोस्त थे. बीते 9 अगस्त को तीनों चिंचवड रेलवे स्टेशन के पास खुले मैदान में बैठे हुए थे. उस वक्त उनके बीच मामूली बात पर बहस हो गई और गणेश ने अभिषेक को गाली दे दी. इससे अभिषेक और उसका नाबालिग साथी भड़क गए. दोनों ने ब्लेड से वार कर गणेश की हत्या कर दी. इसके बाद गणेश का प्राइवेट पार्ट काटकर शव को कुएं में फेंक दिया. यह घटना शनिवार पुणे के चिंचवड रेलवे स्टेशन के पास सामने घटित हुई.
वारदात को अंजाम देने के कुछ घंटे बाद आरोपियों ने एक सोसाइटी में चोरी करने की कोशिश की. तभी नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. चिंचवड पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया.
घरवाले तलाश रहे थे अपना लापता बेटा उधर, लापता गणेश के घरवाले उसको तलाश कर रहे थे. तभी शनिवार सुबह चिंचवड स्टेशन के पास एक कुएं में एक शव मिला. बाद में पुलिस ने गुमशुदा युवक के परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई तो उसकी पहचान गणेश के रूप में ही हुई. परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया.
गणेश भगवान रोकड़े की मां ने चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. अभिषेक उर्फ डल्या गायकवाड़ और उसके नाबालिग साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. चिंचवड़ पुलिस आगे की जांच में जुटी है. (रिपोर्ट: श्रीकृष्ण पांचाल)

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









