
ब्लड शुगर कम हो या ज्यादा, दिल और किडनी के लिए खतरनाक
AajTak
Diabetes: शरीर सही ढंग से चले इसके लिए ब्लड शुगर का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है. ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने को डायबिटीज भी कहा जाता है. ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाने पर कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ज्यादा या कम ब्लड शुगर होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.
शरीर सही ढंग से चले इसके लिए ब्लड शुगर का नियंत्रित होना बहुत जरूरी है. ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होने को डायबिटीज भी कहा जाता है. ब्लड शुगर लेवल बिगड़ जाने पर कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि ज्यादा या कम ब्लड शुगर होने पर शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं. ब्लड शुगर ज्यादा होने पर बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है- ब्लड शुगर ज्यादा होने का सबसे ज्यादा असर किडनी पर पड़ता है. किडनी को खून से बढ़ा हुआ शुगर फिल्टर करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है. जब किडनी ये काम नहीं कर पाती है तो यूरिन आने की फ्रिक्वेंसी बढ़ जाती है. बार-बार बाथरूम जाने की वजह से शरीर में जरूरी पानी की मात्रा की भी कमी होने लगती है. ब्लड शुगर ज्यादा होने पर बहुत प्यास लगती है- ब्लड शुगर बढ़ जाने पर आपका शरीर अपने ऊतकों से पानी खींचता है. एनर्जी, पोषक तत्वों को शरीर में पहुंचाने और खराब पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए तरल पदार्थ की जरूरत होती है. ऐसे में मस्तिष्क आपको बार-बार प्यास लगने का संकेत देता है और आपको खूब पानी पीने की जरूरत पड़ती है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











