
ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत मिलने के बाद डेनमार्क ने एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन पर लगाई अस्थायी रोक
AajTak
यूरोपीय देश डेनमार्क में ब्लड क्लॉटिंग की रिपोर्ट को देखते हुए एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. यूरोप के छह अन्य देशों में भी एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.
डेनमार्क ने ब्लड क्लॉट की शिकायत मिलने के बाद एस्ट्रा जेनेका की कोविड-19 वैक्सीन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. गुरुवार को डेनमार्क ने कहा कि ब्लड क्लॉट बनने का एक मामला उनके यहां भी आया है. ब्लड क्लॉट के और कितने मामले कहां मिले हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रिया ने भी अस्थायी रूप से इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. ऑस्ट्रिया में ब्लड क्लॉटिंग से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है और इसकी जांच चल रही है. यूरोप के अन्य छह देशों में भी एस्ट्रा जेनेका की कोविड वैक्सीन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. डेनिश हेल्थ अथॉरिटी के निदेशक सोरेन ब्रोस्ट्रोम ने कहा, ''डेनमार्क और यूरोप के दूसरे देशों में वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट की रिपोर्ट का हम डेनिश मेडिसिन एजेंसी के साथ मिलकर जवाब देंगे. हेल्थ एजेंसी ने कहा कि वैक्सीन पर 14 दिनों के लिए रोक लगाई गई है. हालांकि, डेनमार्क में जिस व्यक्ति को ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत हुई है, उसके बारे में हेल्थ एजेंसी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी. एस्ट्रा जेनेका ने कहा, ''हमारी वैक्सीन में गुणवत्ता को लेकर कोई कोताही नहीं बरती गई है और कड़े मानदंडों का पालन किया गया है. हमारी वैक्सीन के साइड इफेक्ट के किसी गंभीर मामले की पुष्टि नहीं हुई है. हम ऑस्ट्रिया के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जांच में पूरी मदद करेंगे.''
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











