
ब्रेन सर्जरी के बाद सद्गुरु की हालत में सुधार, खराब तबीयत के बावजूद निभाया था India Today Conclave में आने का वादा
AajTak
ईशा फाउंडेशन ने कहा कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी की गई थी और अब वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. 15 मार्च को सद्गुरु का एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें उनके ब्रेन में बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग देखने को मिली थी. हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उनका सत्र भी शामिल था.
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपनी ब्रेन सर्जरी के बाद तेजी से रिकवर हो रहे हैं. ईशा फाउंडेशन ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के बावजूद सद्गगुरु ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में भाग लेने का अपना वादा निभाया था. ईशा फाउंडेशन के मुताबिक 15 मार्च को सद्गुरु का एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें उनके ब्रेन में बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग देखने को मिली थी.
हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ नहीं होने के बावजूद भी उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द करने से इनकार कर दिया, जिसमें इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उनका सत्र भी शामिल था. ईशा फाउंडेशन के मुताबिक उन्होंने दर्द निवारक दवाएं लेकर इसमें भाग लिया. संस्था ने अपने बयान में कहा, 'सद्गुरु पिछले चार सप्ताह से गंभीर सिरदर्द से पीड़ित थे... 14 मार्च, 2024 की दोपहर जब वह दिल्ली पहुंचे तो सिरदर्द बेहद गंभीर हो गया. उसी दिन शाम 4.30 बजे सद्गुरु का तत्काल एमआरआई किया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क में बड़े पैमाने पर रक्तस्राव का पता चला'.CAA और वन नेशन-वन इलेक्शन के समर्थन में खुलकर बोले सद्गुरु, पढ़ें- क्या-क्या कहा
ईशा फाउंडेशन ने आगे कहा कि उनकी तत्काल ब्रेन सर्जरी की गई और अब वह तेजी से ठीक हो रहे हैं. 16 मार्च को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भाग लेते हुए, सद्गुरु ने नागरिकता संशोधन अधिनियम सहित कई विषयों पर बात की. वह सीएए के मुखर समर्थक रहे हैं. उन्होंने इस कानून के नियमों के लागू होने का स्वागत किया, और कहा कि इसे बहुत पहले हो जाना चाहिए था. सद्गुरु ने कहा कि सीएए भारत में किसी के साथ धार्मिक भेदभाव नहीं करता है, बल्कि हमारे कुछ पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर भेदभाव के शिकार हुए लोगों को संरक्षण प्रदान करता है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में सद्गुरु ने CAA पर की थी बात
सद्गुरु ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार शरणार्थियों के बारे में कहा, 'पिछले 75 वर्षों में उनलोगों ने बुरा से बुरा सहा. कई लोग 30-40 वर्ष पहले उधर से इधर आ गए. लेकिन वे अभी तक इस देश में शरणार्थी ही थे. क्या हमें शर्म नहीं आनी चाहिए? ऐतिहासिक भूल के कारण जब देश बंटा, इस दौरान कई लोग गलत साइड में रह गए. बाद में उन्होंने कोशिश की कि हम सही देश में चले जाएं. वह 30-40 साल पहले इधर आ गए. लेकिन उन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिली. उन्हें हमारे देश में कोई अधिकार नहीं मिला, जिस पर हमें शर्म आनी चाहिए. सीएए पर कोई विवाद है ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में इतनी देरी हमारे लिए शर्म की बात है'.
हम कलयुग में नहीं, द्वापर युग में जी रहे हैं, सद्गुरु ने समझाया कैसे

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






