
ब्रेट ली से मुलाकात, दुबई में आलीशान फ्लैट, ‘10 रुपये के बिस्किट’ से ऐसे फिरे शादाब जकाती के दिन
AajTak
10 रूपए का पैकेट वाला बिस्किट कितने का है? जी वाली रील से फेमस हुए शादाब जकाती को तो आप जानते ही होंगे. शादाब जकाती को हाल ही में एक रियलस्टेट कंपनी ने ब्रांड प्रमोशन के लिए दुबई बुलाया था। और अब शादाब को दुबई में एक शानदार फ्लैट गिफ्ट में मिला है.
ये 10 रुपये का बिस्किट कितने का है जी? बस यही एक लाइन और शादाब जकाती रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए. उनकी एक साधारण सी रील ने उन्हें स्टार बना दिया, और अब शादाब कभी भारत तो कभी दुनिया के सेलिब्रिटीज के साथ नजर आते हैं.
हाल ही में शादाब जकाती की एक रील ने सोशल मीडिया पर फिर से धमाल मचा दिया, जिसमें वे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ नजर आए. इस वीडियो ने उन्हें दोबारा सुर्खियों में ला दिया.
रील में जकाती अपने ही मजेदार अंदाज में दिखे. वीडियो में जब वे ब्रेट ली से बैट लेते हैं और फोटो के लिए पोज देने लगते हैं, तो मुस्कुराते हुए पूछते हैं —ये 10 दिरहम का बैट कितने का है जी? ब्रेट ली पहले तो थोड़ा हैरान होकर पूछते हैं-10 दिरहम? इस पर शादाब हंसते हुए जवाब देते हैं- पूछना तो पड़ेगा ना भाई!
देखें वायरल वीडियो
शादाब जकाती की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब ब्रांड्स पर भी साफ नजर आ रहा है. देश-विदेश की कई कंपनियां उन्हें कोलैबोरेशन के लिए बुला रही हैं. हाल ही में उन्हें दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने ब्रांड प्रमोशन के लिए आमंत्रित किया और खास बात यह रही कि कंपनी ने शादाब को दुबई में एक आलीशान फ्लैट गिफ्ट भी किया है.
दुबई वाले सरप्राइज के कुछ ही दिन बाद शादाब जकाती ने सोशल मीडिया पर एक और खुशखबरी शेयर की है. इस बार उन्होंने अपनी नई Mahindra Scorpio N SUV की डिलीवरी ली. वायरल रील में शादाब अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












