
ब्रेकअप हो गया है सर ब्रेक चाहिए....ई-मेल देखते ही बॉस ने दी इतने दिन की छुट्टी
AajTak
गुड़गांव की कंपनी Not Dating के सीईओ जसवीर सिंह ने एक कर्मचारी का “सबसे ईमानदार लीव एप्लीकेशन” शेयर किया, जिसमें कर्मचारी ने ब्रेकअप के बाद मानसिक रूप से ठीक होने के लिए छुट्टी मांगी थी.
गुड़गांव के एक बिजनेसमैन जसवीर सिंह (Not Dating कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफ्राम X पर एक पोस्ट शेयर की हैं. उन्होंने अपने किसी कर्मचारी का "सबसे ईमानदार लीव एप्लीकेशन" दिखाया. जसवीर ने कहा कि “Gen Z अब कुछ भी छुपाता नहीं है”, यानी आज की युवा पीढ़ी अपने मन की बात और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातें खुलकर कहती है वे भी बिना किसी झिझक के.
काम करने में हो रही थी दिक्कत घटना के बारे में, सिंह ने बताया कि उन्हें एक कर्मचारी का ईमेल मिला था जिसमें किसी निजी कारण से छुट्टी मांगी गई थी. कर्मचारी ने स्वीकार किया कि ब्रेकअप के बाद उन्हें काम पर फोकस करने में दिक्कत हो रही थी और उन्हें ठीक होने के लिए कुछ दिनों की जरूरत थी. पोस्ट में छुट्टी के आवेदन का एक स्क्रीनशॉट भी था जिसमें लिखा था-हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है और मैं काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हूं, मुझे थोड़े समय के लिए छुट्टी चाहिए. मैं आज घर से काम कर रही हूं, इसलिए मैं 28 से 8 तारीख तक छुट्टी लेना चाहती हूं."
लोगों ने पोस्ट पर बॉस की तारीफ की पोस्ट के बाद, कई लोगों ने उस कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ की. कुछ लोगों ने कहा कि यह दिखाता है कि अब ऑफिस कल्चर बदल रहा है, लोग मेंटल हेल्थ और इमोशन पर खुलकर बात कर रहे हैं, जो एक अच्छी बात है. कई यूजर्स ने जसवीर सिंह से पूछा कि क्या उन्होंने छुट्टी मंजूर की. इस पर उन्होंने जवाब दिया- तुरंत मंज़ूर कर दी और लोगों ने उनके इस फैसले की भी तारीफ की. कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए. एक ने लिखा- “यह बिल्कुल ठीक है, और अगर वजह न भी बताई जाए तो भी ठीक है. दूसरे ने मजाक में कहा, “कुछ लोग तो शादी के लिए भी इतनी छुट्टियां नहीं लेते.”इस पर जसवीर सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया, “लेकिन मेरा मानना है कि ब्रेकअप के लिए शादी से ज्यादा छुट्टियां चाहिए होती हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










