
ब्रुनेई में इस मशहूर मस्जिद का PM मोदी ने किया दौरा, फोन पर पैरालंपिक एथलिटों से भी की बात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान में मशहूर ओमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया. 1958 में निर्मित सुल्तान ओमर अली सैफुद्दीन मस्जिद सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर भी है. पीएम का यह दौरा कई मायनों में अहम है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई में हैं. यहां उनके दौरे का आज पहला दिन था. उन्होंने भारतीय समुदायों से मुलाकात करने के अलावा एक मशहूर मस्जिद का दौरा भी किया. वह बंदर सेरी बेगवान में ओमर अली सैफुद्दीन मस्जिद पहुंचे. पीएम का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक अहम पल रहा. आज के एजेंडे से फ्री होने के बाद पीएम ने पैरालंपिक एथलिटों से भी फोन पर बात की.
पीएम मोदी का दौरा सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की पीएम के एजेंडे का हिस्सा है. पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ब्रुनेई पहुंचे हैं. ब्रुनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ब्रुनेई पहुंचे, क्राउन प्रिंस ने किया स्वागत, जानें क्यों ये दौरा अहम
पैरालंपिक एथलिटों से भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ब्रुनेई यात्रा के दौरान एजेंडों से फ्री होकर पैरालंपिक एथलिटों से भी बात की. इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया और बात करते हुए तस्वीर भी शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट में लिखा, "ब्रुनेई दारुस्सलाम में दिन के कार्यक्रमों के बाद, हमने अपने पैरालंपिक चैंपियनों को फोन किया और उन्हें बधाई दी." पीएम ने साथ ही कहा, "भारत को अपने एथलीटों पर गर्व है!"
मशहूर मस्जिद के दौरे पर भी गए प्रधानमंत्री

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









