
ब्रुकलिन अटैक: मेट्रो ट्रेन में फायरिंग के बाद क्या था हाल, पैसेंजर ने बताया
AajTak
न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में सुबह के साढ़े बज रहे थे. लोग मेट्रो स्टेशन पर जाने के इकट्ठा थे. वहीं कई लोग मेट्रो से आ-जा रहे थे लेकिन तभी वो हुआ जिससे पूरा अमेरिका हिल गया. आखिर कैसे हुआ हमला, किसने किया हमला. इस फायरिंग में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है. हमलावर ने पहले स्टेशन पर धुआं फैलाया, फिर धमाका हुआ और उसके बाद गोलीबारी की. हमलावर गैस मास्क पहनकर हमला करने पहुंचा था. ब्रुकलिन स्टेशन पर हमले के बाद अफरातफरी का माहौल है. गोलीबारी से बचने के लिए लोग एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो में कूद पड़े. हमले में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से पांच लोगों को गोली लगी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









