
ब्रिटेन: 3 मिनट में 12000 फीट की ऊंचाई, ये खास जंप सूट पहनकर पहाड़ों पर बचाई जाएगी जान
AajTak
ब्रिटेन में पहाड़ी इलाकों पर राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए जेट सूट का सहारा लिया जा रहा है. ब्रिटिश पैरामेडिक्स ने हाल ही में इसके लिए अपने कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया. जेट सूट की मदद से 13,000 फीट की ऊंचाई तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.
ब्रिटेन में पहाड़ों पर बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जेट सूट का सहारा लिया जाएगा. इसके लिए पैरामेडिक्स ने बकायदा बचावकर्मियों को यह जेट सूट पहनाकर उन्हें ट्रेनिंग दी. इन जेट सूट को ग्रैविटी इंडस्ट्रीज नाम की फ्लाइंग कंपनी ने तैयार किया है जबकि इस प्रशिक्षण में ग्रेट नॉर्थ एयर एंबुलेंस सर्विस के इमरजेंसी पैरामेडिक्स जेमी वॉल्श मदद कर रहे हैं.
कंपनी ने दावा किया है कि इस जेट सूट को पहनकर आसमान में 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से 12,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी जा सकती है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पैरामेडिक्स के कर्मियों को जेट सूट पहने हवा में उड़ते देखा जा सकता है.
वॉल्श ने बताया, हमने आठ से नौ दिनों की ट्रेनिंग की. ट्रेनिंग कुम्ब्रिया की पहाड़ियों पर की गई, जो बहुत रोचक रही. इस टेस्ट फ्लाइट को इंग्लैंड के नॉर्थन लेक डिस्ट्रिक्ट में भारी बारिश के बीच किया गया. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 मील प्रतिघंटे से अधिक थी.
वॉल्श ने कहा, पहाड़ों पर बचाव कार्य वास्तव में थोड़ा मुश्किल है लेकिन उपकरणों की मदद से इन्हें सुरक्षित तरीके से किया जा सकता है.
क्या हैं जेट सूट?
ग्रैविटी इंडस्ट्रई के जेट सूट 2017 से ही खासे चर्चा में हैं और इसके ताजा 3डी प्रिंटिड वर्जन में सूट की दोनों बाजुओं पर दो मिनी-जेट इंजन लगे हैं. इसके साथ ही तीन इंजन बैकपैक पर लगे हैं और इसे पहनकर 12,000 फीट से अधिक ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









