
ब्रिटेन से लौटे प्रोफेसर रोहित सिंह गिरफ्तार, LG बनकर किया था आईपी यूनिवर्सिटी के VC को फोन
AajTak
दिल्ली पुलिस ने जीजीएसआईपी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने दो बार आईपी यूनिवर्सिटी के वीसी को उपराज्यपाल बनकर फोन किया था. पहली बार उन्होंने अपनी छुट्टियां स्वीकृत कराई थीं. दूसरी बार में अपनी बहन को अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति देने के लिए कहा था. वीसी ने इस मामले में द्वारिका थाने में केस दर्ज कराया था.
दिल्ली पुलिस ने जीजीएसआईपी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह 15 मई को ब्रिटेन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे. पुलिस ने उन्हें वहीं पकड़ लिया. उसने खुद को उपराज्यपाल वीके सक्सेना बताते हुए सितंबर, 2022 में इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति को दो बार फोन किया था.
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी रोहित सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसने बताया कि आईपी विश्वविद्यालय के कुलपति को दो बार उसने एलजी बनकर लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था. पहली बार फोन करके उसने अपनी छुट्टी मंजूर करा ली थी. इसके बाद 30 सितंबर 2022 को दोबारा एलजी बनकर उन्होंने वीसी को फोन किया था. इस बार अपनी बहन मानवी सिंह को जीजीएसआईपीयू के अंग्रेजी विभाग में फैकल्टी के रूप में चयनित करने के लिए वीसी से कहा था.
एलजी के सचिवालय से वीसी ने किया था संपर्क
फोन कॉल की सत्यता का पता लगाने के लिए वाइस चांसलर ने एलजी के सचिवालय से संपर्क किया था. उन्होंने इस तरह की किसी भी कॉल को किए जाने की बात से इनकार किया और मामले को तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा. इसके बाद दो अक्टूबर 2022 को द्वारका पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 419 के तहत केस दर्ज किया गया था और जांच शुरू की थी.
दरअसल, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा को 30 सितंबर 2022 को उपराज्यपाल के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था. फोन करने वाले ने रद्द भर्ती प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एक विशेष उम्मीदवार की नियुक्ति के लिए कहा था. इस पर उन्हें कुछ शक हुआ था.
ब्रिटेन के नंबर से किया गया था कुलपति को फोन

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



