
ब्रिटेन से कोहिनूर लाने के लिए अभियान चलाएगा भारत, जानिए दिल्ली में क्या बन रहा प्लान?
AajTak
ब्रिटेन में रखे भारतीय कोहिनूर हीरे को वापस लाने को लेकर मोदी सरकार अभियान चलाने जा रही है. इस बारे में दिल्ली में अफसर एक रणनीति बना रहे हैं और कूटनीतिक तौर पर कोहिनूर हीरे और अन्य मूर्तियों को भारत लाने का प्रयास किया जाएगा. भारत का यह हीरा ब्रिटेन के कब्जे में है.
ब्रिटेन के संग्रहालयों में रखे भारत के कोहिनूर हीरा और अन्य मूर्तियों समेत औपनिवेशिक युग की कलाकृतियों को वापस लाने के लिए जल्द ही मोदी सरकार प्रत्यावर्तन अभियान चलाने की योजना बना रहा है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि इसके लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं. एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
'द डेली टेलीग्राफ' अखबार का दावा है कि यह मुद्दा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. ऐसे में भारत और ब्रिटेन के बीच कूटनीतिक और व्यापार वार्ता में यह मसले उठाए जाने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्वतंत्रता के बाद से देश के बाहर 'तस्करी' की गई वस्तुओं को फिर से हासिल करने के लिए प्रयासों में जुटा है.
'राजनयिक के साथ समन्वय किया जा रहा है'
माना जाता है कि नई दिल्ली में अधिकारी जब्त की गई कलाकृतियों को लेकर लंदन में राजनयिकों के साथ कोआर्डिनेशन कर रहे हैं, ताकि औपनिवेशिक शासन के दौरान 'युद्ध की लूट' के रूप में जब्त की गईं या एकत्रित की गईं इन कलाकृतियों को रखने वाले संस्थानों से औपचारिक अनुरोध किया जा सके.
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है- प्रत्यावर्तन का लंबा काम सबसे आसान लक्ष्य, छोटे संग्रहालयों और निजी संग्रह कर्ताओं के साथ शुरू होगा, जो स्वेच्छा से भारतीय कलाकृतियों को सौंपने के इच्छुक हो सकते हैं और फिर बड़े संस्थानों और शाही संग्रहों के लिए प्रयास किए जाएंगे.
'ये राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा हैं'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










