
ब्रिटेन: लिज ट्रस जल्द नई कैबिनेट बनाएंगी, जॉनसन के करीबियों को जगह नहीं! सुनक के शामिल होने पर सस्पेंस
AajTak
ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस जल्द ही अपने नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देंगी. लिज की नई टीम में बोरिस जॉनसन के करीबियों को जगह नहीं की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि लिज अपनी नई टीम बनाएंगी. जबकि, ऋषि सुनक इस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है.
ब्रिटेन में लिज ट्रस नई प्रधानमंत्री चुन ली गई हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक को 20 हजार 927 वोटों से चुनाव हरा दिया है. लिज इससे पहले विदेश मंत्री रहीं हैं. सोमवार शाम लिज ट्रस को ब्रिटेन की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया है. अब UK में नए मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी तेज हो गई है. नवनिर्वाचित पीएम लिज ट्रस ने कैबिनेट को लेकर मंथन शुरू कर दिया है. हालांकि, लिज कैबिनेट में सुनक के शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ब्रिटेन की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री लिज ट्रस जल्द ही अपने नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देंगी. लिज की नई टीम में बोरिस जॉनसन के करीबियों को जगह नहीं की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि लिज अपनी नई टीम बनाएंगी. जबकि, ऋषि सुनक इस मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हो सका है. संभावना यह भी है कि पार्टी की तरफ से ऋषि सुनक को अगर ऑफर दिया जाता है तब भी मुश्किल है कि वे दायित्व संभालने के लिए तैयार हो जाएं.
ऋषि बोले- नए मंत्रिमंडल में शामिल होने का प्लान नहीं
फिलहाल, चुनावी हार के बाद पूर्व चांसलर ऋषि सुनक ने पहली बार बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने चुनावी अभियान पर 'गर्व' है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर ट्रस के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी की पेशकश की जाती है तो उन्होंने फिलहाल इस संबंध में कोई प्लान नहीं बनाया है.
मुझे अपने काम पर गर्व है...
सुनक ने चुनाव रिजल्ट के बाद एक साक्षात्कार में बीबीसी से कहा- मेरे पास जो काम रहा है, वह हमारे देश के लिए भारी कठिनाई के समय में चांसलर की जिम्मेदारी संभालने वाला रहा. मुझे चांसलर के रूप में अपने रिकॉर्ड पर गर्व है, जिसने हमारी अर्थव्यवस्था को सबसे बड़े (महामारी) सदमे से बचाने में मदद की है. उन्होंने आगे कहा कि अब मैं उत्तर यॉर्कशायर में सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण अपने घटकों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा हूं. उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में कहा कि मुझे और लिज ट्रस को मेरा पूरा समर्थन देना चाहिए क्योंकि नई कंजरवेटिव सरकार अब हमारे सामने आने वाली चुनौतियों से जूझ रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









