
ब्रिटेन: क्लाइमेट चेंज पर बन रही गैलरी में अडानी को बनाया स्पॉन्सर, विरोध में दो ट्रस्टियों का इस्तीफा
AajTak
साइंस म्यूजियम की गैलरी में अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी को टाइटल स्पॉन्सर बनाया गया है. इस फैसले का साइंस म्यूजियम के दो ट्रस्टियों ने विरोध किया है और अपना इस्तीफा दे दिया है. इनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
लंदन के प्रतिष्ठित विज्ञान संग्रहालय के दो ट्रस्टियों ने अडानी ग्रुप की एक कंपनी को प्रायोजक (स्पॉन्सर) बनाये जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है. लंदन के साइंस म्यूजियम ग्रीन एनर्जी पर एक गैलरी खोलने की घोषणा की है. ये नई गैलरी उन कॉन्सेप्ट को बताएगी जिसमें जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए दुनिया को परंपरागत ऊर्जा से हरित ऊर्जा की ओर शिफ्ट होने के तरीके को बताया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









