
ब्रिटिश PM स्टार्मर ने भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की जताई उम्मीद, नए साल में शुरू होगी बातचीत
AajTak
लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर के पीएम पद का कार्यभार संभालते ही भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की फिर से शुरू करने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, 'हम अपनी यूके-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी की महत्वाकांक्षा को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.'
ब्रिटेन के 2024 आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर के पीएम पद का कार्यभार संभालते ही भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की फिर से शुरू करने की उम्मीद जताई है.
ब्रिटिश प्रधान मंत्री किएर स्टार्मर ने पिछले महीने ब्राजील में जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बाद कहा, 'हम अपनी यूके-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी की महत्वाकांक्षा को बढ़ाने पर सहमत हुए... महत्वपूर्ण बात यह है कि यह काम व्यापार और निवेश के साथ शुरू होगा और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हम नए साल की शुरुआत में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट समझौते पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए सहमत हुए हैं.'
इसका मतलब यह हुआ कि एफटीए वार्ता, गहन वार्ता के 14वें दौर में प्रवेश करने के बाद और अधिक अनिश्चित चरण में चली गई जब तक कि नई लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने "हमारे द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने" के लिए खुद को प्रतिबद्ध नहीं किया. इसने भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों के भविष्य के लिए एक स्पष्ट रूप से परिभाषित परिदृश्य को रेखांकित किया जो कि यूके सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 तक 12 महीनों में प्रति वर्ष GBP 42 बिलियन है.
अगले साल शुरू हो सकती है वार्ता
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच एफटीए वार्ता जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी. पर चुनाव के कारण इस वार्ता को रोक दिया गया, लेकिन अब नई ब्रिटिश सरकार ने भारत के साथ एफटीए पर बातचीत शुरू करने की उम्मीद जताई है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









