
ब्रिटिश संसद में उठा बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले का मुद्दा, चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर जताई चिंता
AajTak
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ की जा रही प्रताड़ना का मुद्दा ब्रिटिश संसद में उठा है. ब्रिटेन की विदेश कार्यालय मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा है कि विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) डेस्क इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है.
बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है. इस बीच बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले का मुद्दा ब्रिटेन की संसद में उठा है. UK की संसद में इस बात पर चिंता जताई गई कि बांग्लादेश में न सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है बल्कि धार्मिक नेताओं को गिरफ्तार भी किया जा रहा है.
लेबर सांसद बैरी गार्डिनर ने 2 दिसंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटिश सांसद) में एक प्रश्न उठाया. इसके जावाब में इंडो-पैसिफिक के प्रभारी विदेश कार्यालय मंत्री कैथरीन वेस्ट ने कहा,'पिछले महीने बांग्लादेश यात्रा के दौरान वहां की अंतरिम सरकार ने आश्वासन दिया था कि अल्पसंख्यक समुदायों को मदद दी जा रही है.'
'माइनॉरिटी के समर्थन में मुखर रहे'
विदेश कार्यालय मंत्री कैथरीन वेस्ट ने आगे कहा,'ब्रिटेन मंत्री स्तर का समर्थन हासिल करने वाले पहले देशों में से एक था. हम बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से बात करने के लिए ढाका पहुंचे और अल्पसंख्यकों के समर्थन में 'मुखर' रहे.'
चिन्मय प्रभु के मुद्दे पर भी हुई चर्चा
कैथरीन वेस्ट ने कहा,'हम राजद्रोह के आरोप में हिंदू नेता चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भारत की चिंता से परिचित हैं. ब्रिटेन का विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) डेस्क इन घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









