
ब्रिटिश तेल टैंकर पर लगी आग इंडियन नेवी ने बुझाई, हूती विद्रोहियों ने बनाया था जहाज को निशाना
AajTak
इंडियन नेवी ने कहा कि मार्लिन लुआंडा में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. ये वही टैंकर है जिस पर 22 भारतीय सवार हैं. INS विशाखापत्तनम की अग्निशमन टीम, जिसमें विशेषज्ञ अग्निशमन उपकरणों के साथ 10 भारतीय नौसेना कर्मी शामिल थे, वह 27 जनवरी को जहाज पर चढ़े.
ब्रिटिश तेल टैंकर मार्लिन लुआंडा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंडियन नेवी ने कहा कि मार्लिन लुआंडा में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. ये वही टैंकर है जिस पर 22 भारतीय सवार हैं. INS विशाखापत्तनम की अग्निशमन टीम, जिसमें विशेषज्ञ अग्निशमन उपकरणों के साथ 10 भारतीय नौसेना कर्मी शामिल थे, वह 27 जनवरी को जहाज पर चढ़े. एमवी के चालक दल के साथ आग पर 6 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने सफलतापूर्वक काबू पा ली है. साथ ही कहा कि टीम फिलहाल स्थिति पर नजर रख रही है.
INS विशाखापत्तनम ने एमवी के एसओएस कॉल का जवाब दिया था और सहायता प्रदान करने के लिए आगे बढ़ा था. एक अमेरिकी और फ्रांसीसी युद्धपोत ने भी संकट कॉल का जवाब दिया था. भारतीय नौसेना मर्चेंट शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है.
बता दें कि 26 जनवरी को हूती विद्रोहियों ने ब्रिटिश तेल टैंकर मार्लिन लुआंडा को निशाना बनाया था. इस पर 22 भारतीय सवार हैं. नौसेना ने कहा कि उसके निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस विशाखापत्तनम को 26 जनवरी की रात तेल टैंकर से एक क्राइसिस कॉल के जवाब में अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था.
नौसेना ने एक बयान में कहा, "संकटग्रस्त मर्चेंट वेसल पर अग्निशमन प्रयासों को एमवी पर चालक दल की सहायता के लिए आईएनएस विशाखापत्तनम द्वारा तैनात अग्निशमन उपकरणों के साथ एनबीसीडी टीम द्वारा बढ़ाया जा रहा है. नौसेना ने पुष्टि की कि यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा निशाना बनाए गए जहाज पर 22 भारतीय और 1 बांग्लादेशी चालक दल सवार हैं. ईंधन टैंकर को ट्रेडिंग फर्म ट्रैफिगुरा की ओर से संचालित किया गया था, और कंपनी ने पुष्टि की कि लाल सागर को पार करते समय एक मिसाइल ने मार्लिन लुआंडा पर हमला किया. ब्रिटिश तेल टैंकर के साथ-साथ एक अमेरिकी युद्धपोत, विध्वंसक यूएसएस कार्नी पर भी हूती समूह ने हमला किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









