
ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अमित बंसल ने शुक्रवार को सुनवाई की, उसके बाद बेयर ग्रिल्स के अलावा NBC यूनिवर्सल इंक और उसके उपाध्यक्ष टॉम शेली, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार, द वॉल्ट डिज्नी और नेट जियो इंडिया को समन जारी किया है. हाई कोर्ट ने इन लोगों को अपने लिखित बयान दर्ज करने के लिए कहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फेमस ब्रिटिश एडवेंचरर और टेलीविजन प्रजेंटर बेयर ग्रिल्स और अन्य को समन जारी किया है. इस मामले में भारतीय स्क्रिप्ट राइटर ने कोर्ट में याचिका लगाई है और दावा किया है कि शो 'गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स' में कॉपीराइट का उल्लंघन किया गया है. याचिका में कॉपीराइट का उल्लंघन करने से रोकने के लिए एक स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की गई है और हर्जाना भी मांगा गया है.
जस्टिस अमित बंसल ने सुनवाई के बाद बेयर ग्रिल्स के अलावा NBC यूनिवर्सल इंक और उसके उपाध्यक्ष टॉम शेली, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार, द वॉल्ट डिज्नी और नेट जियो इंडिया को समन जारी किया है. हाई कोर्ट ने इन लोगों को अपने लिखित बयान दर्ज करने के लिए कहा है. अब इस केस की अगली सुनवाई 22 फरवरी, 2023 को होगी.
स्क्रिप्ट राइटिंग का काम करते हैं याचिका कर्ता अरमान शंकर
बता दें कि 'गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स' का निर्माण ग्रिल्स, NBC यूनिवर्सल इंक और इसके उपाध्यक्ष टॉम शेली द्वारा किया जा रहा है. इसे डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाता है, जो वॉल्ट डिज्नी के स्वामित्व और चलाने वाला एक ओटीटी प्लेटफॉर्म है. याचिकाकर्ता अरमान शंकर शर्मा ने कहा कि वे स्क्रिप्ट राइटिंग, टेलीविजन/फिल्म प्रोडक्शन, रियलिटी टीवी प्रोडक्शन और डायरेक्शन के काम में लगे हुए हैं. कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. रियलिटी टेलीविजन और मीडिया इंटरटेनमेंट के उद्देश्य से कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है.
2009 में स्क्रिप्ट के लिए बनाया था प्लान
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता इमरान अली और मनप्रीत कौर ने कोर्ट में कहा कि 2009 में उन्होंने एक स्क्रिप्ट के रूप में कल्पना की और टेलीविजन के लिए एक रियलिटी शो डेवलप किया. इसका टाइटल 'आखिरी दम तक- टिल द लास्ट ब्रीथ' रख गया, जिसमें 20 लोगों को जंगल में ले जाकर विभिन्न इलाकों में प्राकृतिक बाधाओं को दूर करने और बिना किसी मदद के लगभग एक महीने तक चलने के लिए 7-8 एपिसोड का एक टीवी रियलिटी प्रोग्राम तैयार किया जाना था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









