ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को मिला अति विशिष्ट सेवा मेडल, राष्ट्रपति मुर्मू और कोविंद का कर चुके हैं सफल इलाज
AajTak
ब्रिगेडियर संजय मिश्रा भारतीय सशस्त्र बलों के सबसे सम्मानित डॉक्टर हैं. वह सशस्त्र बलों के एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने भारत के दो राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर संजय मिश्रा को प्रतिष्ठित अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है. ब्रिगेडियर संजय मिश्रा, एसएम, वीएसएम, प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.
ब्रिगेडियर संजय मिश्रा उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज से की है. उन्होंने अब लखनऊ को अपने निवास स्थान के रूप में चुना है. वह पहले कमान हॉस्पिटल लखनऊ में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में तैनात थे जहां उन्होंने रेटिना सेंटर की स्थापना की जो सबसे व्यस्त रेटिना सेंटर में से एक बन गया है. सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट किया है. ब्रिगेडियर संजय मिश्रा ने अपना सुपरस्पेशियलिटी ट्रेनिंग आरपी सेंटर, एम्स से पूरी की है.
ब्रिगेडियर संजय मिश्रा भारतीय सशस्त्र बलों के सबसे सम्मानित डॉक्टर हैं. वह सशस्त्र बलों के एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्होंने भारत के दो राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया है. उन्होंने सविता कोविंद का भी ऑपरेशन किया था.
उन्हें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा उनकी निस्वार्थ सेवा और उच्च कोटि की पेशेवर क्षमता के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया है. उन्हें पहले दो बार सेना पदक (विशिष्ट) और विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है. ब्रिगेडियर संजय मिश्रा फिलहाल प्रतिष्ठित सेना हॉस्पिटल (आर एंड आर), दिल्ली के नेत्र विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











