
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले बोले, कई महिलाओं के साथ थे अफेयर, नहीं जानता कितने बच्चे
AajTak
ब्राजील के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार पेले ने हाल ही में बताया है कि उनके इतनी महिलाओं के साथ अफेयर्स रहे हैं कि वे गिनती भूला चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही पेले की इस डॉक्यूमेंट्री में वे अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात करने जा रहे हैं. 80 साल के फुटबॉल सुपरस्टार ने माना है कि उनके ये अफेयर्स इतने कैजुएल होते थे कि वे नहीं जानते हैं कि उनके कितने ऐसे बच्चे हैं जो इस दुनिया में मौजूद हैं.
ब्राजील के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार पेले ने हाल ही में बताया है कि उनके इतनी महिलाओं के साथ अफेयर्स रहे हैं कि वे गिनती भूला चुके हैं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही पेले की इस डॉक्यूमेंट्री में वे अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात करने जा रहे हैं. 80 साल के फुटबॉल सुपरस्टार ने माना है कि उनके ये अफेयर्स इतने कैजुएल होते थे कि वे नहीं जानते हैं कि उनके कितने ऐसे बच्चे हैं जो इस दुनिया में मौजूद हैं. (फोटो डिट: Getty Images) पेले को लेकर बन रही एक नई डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपनी वाइफ और गर्लफ्रेंड्स को बताया हुआ था कि वे अपने रिश्तों में लॉयल नहीं रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरी पहली पत्नी, मेरी पहली गर्लफ्रेंड, उन्हें पता होता था. मैंने कभी झूठ नहीं बोला. गौरतलब है कि मॉडल मारिया डा ग्रेसा ने 17 साल की उम्र में पेले को डेट करना शुरू किया था. 56 साल की मॉडल ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था कि पेले ने इस रिश्ते को ओपन रिलेशनशिप कहा था लेकिन ये सिर्फ उनके लिए ओपन था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) ब्राजील के सुपरस्टार ने अपनी लाइफ में तीन बार शादी रचाई है. इन तीन शादियों से उनके सात बच्चे हैं. इनमें सांद्रा मेकाडो भी है. साल 1996 में कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि सांद्रा उनकी ही बेटी है हालांकि पेले लगातार उन्हें अपनी बेटी मानने से इंकार करते रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सांद्रा, पेले और उनकी हाउस मेड की बेटी हैं. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











