
ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन पर समझौता संभव, पुतिन के भारत दौरे पर होंगे कई करार
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को राज्य यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे. उनका (पुतिन) ये दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है. इस दौरान व्यापार, स्वास्थ्य, रक्षा और ऊर्जा सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीदें हैं.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन 4-5 दिसंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली आएंगे. सूत्रों के अनुसार इस दौरान व्यापार, स्वास्थ्य, कृषि, मीडिया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौते और MoU पर साइन होने की संभावनाएं हैं. पुतिन का ये दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का अवसर माना जा रहा है.
भारत-रूस सामरिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के मौके पर पुतिन का ये भारत दौरा हो रहा है जो दोनों देशों के बीच 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा.फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से ये राष्ट्रपति पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी.
गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन
पुतिन का 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आधिकारिक आवास पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. 5 दिसंबर की सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और फिर तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
महत्मा गांधी को अर्पित करेंगे पुष्पांजलि
कार्यक्रम के अनुसार, इसके बाद पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और फिर मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए हैदराबाद हाउस रवाना होंगे. वार्ता के बाद प्रमुख घोषणाएं और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है और दोनों नेता मीडिया को बयान जारी करेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









