
ब्रह्मांड में दिखा बड़ा सा 'हीरों का हार'! NASA ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
AajTak
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की उसमें ब्रह्मांड में बड़ा सा हीरों की हार दिख रहा है जो तेज चमक रहा है. साथ ही नासा ने इसके बारे में डीटेल में बताया है.
कहा जाता है कि यूनिवर्स यानी ब्रह्मांड एक ऐसी जगह है जो रहस्यों से भरी हुई है. इसके बारे में बहुत कुछ जानने का बावजूद बहुत कुछ ऐसा है जिससे वैज्ञानिक अभी भी अंजान हैं. यूनिवर्स में कभी प्रकृति के खूबसूरती देखने को मिलती है तो कभी उसका विकराल रूप. हाल में एरोनॉटिकल्स और स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा ने इसी यूनिवर्स की जो तस्वीर जारी की वह बेहद खूबसूरत है.
ब्रह्मांड में दिखा बड़ा सा हीरों की हार
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की उसमें ब्रह्मांड में बड़ा सा हीरों की हार दिख रहा है जो तेज चमक रहा है. धरती से 15 हजार लाइट ईयर दूर की ये तस्वीर हबल स्पेस टेलिस्कोप से ली गई है.
कैसे बना नेकलेस नेबुला?
दरअसल, ये 'कॉस्मिक ज्वेलरी' नामक एक असाधारण खगोलीय घटना है. इस ब्रह्मांडीय दृश्य को नेकलेस नेबुला का उपनाम दिया गया है. नासा ने कहा, 'इसका निर्माण सूरज जैसे पुराने तारों द्वारा किया गया था, जो टाइटली ऑर्बिट कर रहे है. नासा ने इसके बारे में लिखा है कि उम्रदराज़ तारों में से एक का विस्तार हुआ और उसने अपने छोटे साथी को घेर लिया, लेकिन छोटा तारा अपने बड़े साथी के अंदर परिक्रमा करता रहा.'
आगे लिखा है, 'इससे इससे घूमने की दर तब तक के लिए बढ़ गई है जब तक कि इसका बड़ा हिस्सा बाहर की ओर अंतरिक्ष में नहीं चला जाए. इसी भागते हिस्से स नेकलेस नेबुला बन गया है. इस पोस्ट को 13 मार्च को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था. इसपर लगभग 55,000 लाइक और कई कमेंट आ चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट मे इसकी खूब तारीफ की. 'दो बड़ी आंखें और खुले मुंह वाला पिशाच'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












