
ब्याज कटौती पर यूटर्न...सोशल मीडिया पर लोग बोले- एक दिन पहले मना लिया अप्रैल फूल
AajTak
वित्त मंत्री ने ब्याज दर घटाने का फैसला भले ही वापस ले लिया है, लेकिन विपक्ष समेत तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार को आड़े हाथ ले लिया है.
केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती करने का फैसला वापस ले लिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. इस ट्वीट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर सरकार के इस यूटर्न पर यूजर्स चटखारे लेने लगे. दरअसल, बुधवार को सरकार ने एक अप्रैल 2021 से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था. अचानक शुक्रवार सुबह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ब्याज दरों में कटौती का फैसला सरकार ने वापस ले लिया है. वित्त मंत्री ने लिखा, 'भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें वहीं रहेंगी जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में थीं. गलती से जारी हुआ आदेश वापस ले लिया गया है.' वित्त मंत्री ने ब्याज दर घटाने का फैसला भले ही वापस ले लिया है, लेकिन विपक्ष समेत तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार को आड़े हाथ ले लिया है. Cryptic_Miind नामक एक यूजर ने लिखा कि चुनाव जैसे ही खत्म होंगे, यह आदेश फिर से वापस आ जाएगा.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











