बोल्ड कंटेंट से इन एक्ट्रेसेज ने किया तौबा, इंटीमेट सीन्स के चलते छोड़े OTT प्रोजेक्ट्स
AajTak
ओटीटी वर्ल्ड में एक चीज ऐसी है जिसने कई एक्ट्रेसेज के रास्ते में रोड़ा अटकाया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्योंकि सेंसरशिप नहीं है इसलिए बोल्डनेस को जमकर परोसा जा रहा है. इसी बोल्डनेस और इंटीमेसी की वजह से कई हीरोइनों ने वेब सीरीज ठुकराई हैं. जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेज के बारे में.
ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स के सितारे बुलंद किए हैं. कईयों का करियर चमकाया है. इसलिए हर कोई आज ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहता है. लेकिन ओटीटी वर्ल्ड में एक चीज ऐसी है जिसने कई एक्ट्रेसेज के रास्ते में रोड़ा अटकाया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्योंकि सेंसरशिप नहीं है इसलिए बोल्डनेस को जमकर परोसा जा रहा है. इसी बोल्डनेस और इंटीमेसी की वजह से कई हीरोइनों ने वेब सीरीज ठुकराई हैं. जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेसेज के बारे में.
इंटीमेट सीन्स से तौबा करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में एरिका फर्नांडिज शामिल हैं. एरिका ने कुछ दिनों पहले खुलासा किया था कि उन्होंने वेब सीरीज का एक ऑफर ठुकराया है क्योंकि इसका कंटेंट बोल्ड था. एक्ट्रेस को लगता है कि बोल्ड कंटेंट जबरदस्ती डाला जाता है. वो बोल्ड सीन्स करने में असहज हैं.
गौहर खान को आपने कई शोज, वेब शोज में देखा होगा. आप उन्हें और शोज में भी देख पाते लेकिन इंटीमेसी इसके आड़े आ गई. बोल्ड सीन्स के चलते गौहर खान ने भी कई प्रोजेक्ट ठुकराए हैं. गौहर का कहना है कि उन्होंने अपने लिए एक लाइन खींची हैं जिसे वो बस एक शो का हिस्सा होने के लिए क्रॉस नहीं करेंगी.
पवित्रा पुनिया कम प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं. पवित्रा ने एक बार ये खुलासा किया था कि इंटीमेट सीन्स की वजह से उन्होंने शोज का ऑफर ठुकराया था. पवित्रा की मानें तो उन्हें बोल्ड सीन्स करने से डर लगता है. वे अपने इस डर पर काबू चाहती हैं.
ससुराल सिमर का 2 एक्ट्रेस तान्या शर्मा के मुताबिक बोल्ड सीन्स की वजह से उन्होंने कई वेब शोज को ठुकराया है. तान्या का मानना है कि उन्होंने खुद के लिए एक बाउंडरी बना रखी है. जिसे वो क्रॉस करने को तैयार नहीं है. इंटीमेट सीन्स से तान्या ने तौबा कर ली है.
उर्फी जावेद जो कि रियल लाइफ में अपनी फैशन चॉइसेस को लेकर काफी बोल्ड हैं, लेकिन रील में वो अपनी बोल्डनेस नहीं दिखाना चाहतीं. पैपराजी से बातचीत में उर्फी ने कहा था कि वो ऐसे किसी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी जो बोल्ड कंटेंट को प्रमोट करता होगा. उन्होंने माना कि बोल्ड इमेज की वजह से उन्हें ऐसे ऑफर आया करते हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











