
बोलीविया में बड़ा हादसा, सड़क पर गिरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान, 12 की मौत
AajTak
बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर में 27 फरवरी को बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.
बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो शहर में 27 फरवरी को बोलीविया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये विमान नए बैंक नोटों को देश के अन्य हिस्सों में लेकर जा रही था, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर नोट बिखर गए हैं. साथ ही एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
स्थानीय मीडिया (एल डेबर, यूनिटेल) के अनुसार, ये हादसा शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जब विमान लैंडिंग या टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री मेश तोड़कर सड़क पर जा गिरा. विमान कई कारों और वाहनों से टकराया, जिससे कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमान नए बैंक नोट्स (मुद्रा) को देश के अन्य हिस्सों में ले जा रहा था.
हादसे में 12 लोगों की मौत
हादसे में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कम से कम 12 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है, जबकि बोलीवियन पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. विमान में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बोलीवियन एयरफोर्स या सरकार की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन एल अल्टो एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









