
बोलान की पहाड़ियों पर बंधकों की 100 से ज्यादा लाशें! Pak आर्मी फैक्ट छुपा रही, स्थानीय लोग खोल रहे पोल
AajTak
पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन से सभी बंधकों को छुड़ाने का दावा किया है. सेना ने दावा किया है कि बंधकों की रिहाई को लेकर उनका रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. लेकिन BLA का दावा सेना के दावे से बिल्कुल अलग है. इस बीच एक पंजाबी फौजी ने सेना की पोल खोल दी है.
पाकिस्तानी सेना का दावा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के चंगुल से सभी बंधकों को रिहा कराकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया है. वहीं, बीएलए ने डंके की चोट पर कहा है कि अभी भी 150 से ज्यादा लोग उनके चंगुल में है. लेकिन इस बीच पता चला है कि बोलान की पहाड़ियों पर 100 से ज्यादा शव पड़े हैं.
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सेना के ऑपरेशन के दौरान बोलान की पहाड़ियों से बड़ी तादाद में बंधकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं. इनमें से अधिकतर शव सैनिकों के हैं, जो छुट्टियों पर थे.
स्थानीय और सैन्य सूत्रों का कहना है कि 100 से ज्यादा शव बोलान की पहाड़ियों पर हैं. इस बीच मृतकों की कुल संख्या अभी भी रहस्य बनी हुई है.
बोलान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि बीएलए ने अभी भी पाकिस्तानी सेना के कई सैन्यकर्मियों को बंधक बना रखा है.
बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन से सभी बंधकों को छुड़ाने का दावा किया है. सेना ने दावा किया है कि बंधकों की रिहाई को लेकर उनका रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. लेकिन BLA का दावा सेना के दावे से बिल्कुल अलग है. इस बीच एक पंजाबी फौजी ने सेना की पोल खोल दी है.
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि 24 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया गया है और उनके कब्जे से सभी बंधकों को रिहा कर लिया गया है. लेकिन बीएलए का कहना है कि अभी भी उनके चंगुल में 150 से अधिक बंधक हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









