
बोर्ड एग्जाम शुरू होने से पहले CBSE ने जारी किया नोटिस, 14 फरवरी से पहले स्कूलों को करना होगा ये काम...
AajTak
CBSE की बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली है. लेकिन उसके पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर स्कूलों को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के नंबर अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसके लिए बोर्ड ने आखिरी तारीख 14 फरवरी निर्धारित की है.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2026 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन जल्दी ही करने वाला है. लेकिन इससे पहले बोर्ड ने स्कूलों को नोटिस जारी कर बड़ी जिम्मेदारी दी है. नोटिस जारी कर स्कूलों को प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के नंबर अपलोड करने का निर्देश दिया है. इसके लिए बोर्ड ने आखिरी तारीख 14 फरवरी निर्धारित की है. स्कूल बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर नंबर अपलोड कर सकते हैं. इसका उद्देश्य है कि नंबरों को लेकर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो और रिजल्ट में देरी न हो.
14 फरवरी से पहले करना होगा ये काम...
सीबीएसई बोर्ड स्कूलों को चेतावनी दी है कि अगर 14 फरवरी तक ये नंबर अपलोड नहीं करते हैं, तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. उनका मानना है कि परीक्षा के साथ-साथ नंबरों का डेटा सही समय पर दर्ज करना भी जरूरी है. अगर नंबर समय पर पोर्टल पर अपडेट हो जाएंगे तो आखिरी वक्त में गलती होने की संभावना कम हो जाएगी और फाइनल रिजल्ट बनाने का काम तेज हो जाएगा. इससे छात्रों को भी फायदा होगा. बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि इस तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.
नंबरों में नहीं होगा बदलाव
बोर्ड के नियम के मुताबिक, स्कूलों को नंबर अपलोड करते वक्त बेहद सावधानी से काम करना होगा. अगर एक बार पोर्टल पर नंबर सबमिट हो गए तो, इसमें दोबारा बदलाव नहीं किया जाएगा. अगर किसी भी छात्र के नंबर गलत हुए तो इसकी पूरी जानकारी स्कूल की होगी.
एब्सेंट छात्रों के लिए भी नियम जारी...

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











