
'बोनस नहीं दिया, नाश्ता नहीं करने देते थे...' पुणे में मिनी बस को जलाकर 4 स्टाफ को मार डालने वाले ड्राइवर का खुलासा
AajTak
पुणे के हिंजेवड़ी में टेम्पो ट्रैवलर में आग लगने से चार कर्मचारियों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह आग किसी हादसे का नतीजा नहीं थी, बल्कि जानबूझकर लगाई गई थी. आरोपी वाहन चालक ने वेतन और दिवाली बोनस न मिलने से नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
महाराष्ट्र में पुणे के हिंजेवड़ी में एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन में आग लगने से ग्राफिक्स कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत हो गई थी. इस घटना ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में पता चला है कि वाहन चालक ने कर्मचारियों से विवाद और वेतन न बढ़ने से नाराज होकर यह कृत्य किया. ड्राइवर ने जुर्म कबूल कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर का नाम जनार्दन हंबार्डिकर है, वो पुणे के कोथरूड में रह रहा था. पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी हिंजवडी स्थित ग्राफिक कंपनी के टेम्पो ट्रैवलर का ड्राइवर है. बुधवार की सुबह 8 बजे हिंजवडी स्थित विप्रो सर्किल फेज वन इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई.
आग लगने से चार कर्मचारियों की वाहन के अंदर ही जलकर मौत हो गई. वहीं छह श्रमिक झुलस गए. चार कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी. इस घटना में पुलिस ने अनुमान लगाया था कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी. इस बीच, जांच में पता चला कि ड्राइवर जनार्दन हंबार्डिकर ने कंपनी से पुरानी रंजिश और नाराजगी के चलते इस घटना को अंजाम दिया.
यहां देखें Video
आरोपी जनार्दन हंबार्डिकर का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था. इसके अलावा कंपनी ने दिवाली पर उसके वेतन में भी कटौती की थी. आरोपी हंबार्डिकर इसी बात से नाराज था. उसने मंगलवार को अपनी कंपनी से एक लीटर बेंज़िम सॉल्यूशन नामक केमिकल लाकर गाड़ी में रख लिया. इसके अलावा सीट के नीचे कपड़े भी बिछाए थे. अगले दिन बुधवार की सुबह जब कर्मचारियों को लाने गया तो वारजे में एक माचिस खरीदी. कर्मचारियों को ले जाते समय आरोपी ने फेज वन इलाके में पहुंचते ही उसने कपड़े के टुकड़ों में आग लगा दी. केमिकल की वजह से आग तेजी से फैली. ड्राइवर तुरंत बाहर कूद गया.
यह भी पढ़ें: पुणे में दर्दनाक हादसा! ऑफिस जा रहे कर्मचारियों की गाड़ी में लगी आग, जलने से 4 की मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










