
बॉस ने किया 'निराश', अनजान लोगों ने कर्मचारी को दिए एक करोड़ रुपये!
AajTak
बर्गर शॉप में काम करने वाले एक शख्स की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब अजनबी लोगों ने उसे करीब एक करोड़ रुपये दान में दे दिए.
एक शख्स की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब अनजान लोगों ने उसे करीब एक करोड़ रुपये दान में दिए. सोशल मीडिया पर 60 साल के शख्स का वीडियो वायरल होने के बाद अजनबियों ने ऑनलाइन एक करोड़ रुपये का फंड जुटाया और बुजुर्ग की अर्थिक मदद की. शख्स बर्गर शॉप में काम करता है.
दरअसल, हाल ही में 60 साल के केविन फोर्ड (Kevin Ford) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें 27 साल तक बिना छुट्टी लिए बर्गर शॉप (Burger King) में काम करने के लिए सम्मानित किया गया था.
इस दौरान कंपनी ने केविन को कुछ गिफ्ट दिए. गिफ्ट में एक मूवी टिकट, कैंडी बैग, कॉफी मग, पेन आदि थे. गिफ्ट लेते हुए केविन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई.
हालांकि, अमेरिका के नेवादा के रहने वाले केविन फोर्ड सम्मान से खुश थे, लेकिन यूजर्स को कंपनी का 'सस्ता गिफ्ट' देना रास नहीं आया.
लोगों ने कहा कि 27 साल की मेहनत के लिए महज एक मूवी टिकट, कैंडी बॉक्स आदि देना बहुत कम है. यूजर्स ने कंपनी के इस गिफ्ट को 'निराशाजनक' बताया और इसके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी. इस बीच कुछ यूजर्स ने केविन की मदद करने की अपील की.
लोगों ने एक करोड़ रुपये जुटाए

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











